CM अशाेक गहलाेत 14 या 15 जुलाई काे बीकानेर आएंगे , CM के OSD लोकेश शर्मा आज आएंगे बीकानेर
बीकानेर बुलेटिन
दूसरा कार्यक्रम खेल परिषद की ओर से एमजीएस विवि में कराने की याेजना है। इसमें राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक खेल के लाेगाे का विमोचन हाेगा। कुछ खिलाड़ियों काे सम्मानित भी किया जाना है। यहीं विश्वविद्यालय के इंडाेर स्टेडियम का उद्घाटन भी करेंगे। इसकाे लेकर जयपुर से खेल विभाग के अधिकारी साेमवार की रात बीकानेर पहुंचे।
मंगलवार काे सीएम के ओएसडी लाेकेश शर्मा भी बीकानेर आएंगे। वे यहां प्रशासनिक अधिकारियाें के अलावा संगठन कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। सीएमओ से मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी हाेना बाकी है। जिला खेल अधिकारी कपिल मिर्धा ने बताया कि मंगलवार काे खेल संबंधी मीटिंग है। उसमें ग्रामीण ओलिंपिक कार्यक्रम की रूपरेखा तय हाेगी।
Labels: #बीकानेर


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home