Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक
Saturday, July 23, 2022
रीट परीक्षार्थियों के लिए जिला प्रशासन की व्यवस्थाएं रहीं प्रभावी, ठहरने और भोजन सहित प्रत्येक व्यवस्था को परीक्षार्थियों ने सराहा
बीकानेर बुलेटिन
बीकानेर, 23 जुलाई। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के लिए बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी व्यवस्थाएं की गई। रेलवे स्टेशन के मुख्य और पिछले प्रवेश द्वार के पास एवं रोडवेज बस स्टैण्ड पर शामियाना लगाकर परीक्षार्थियों के ठहरने का बंदोबस्त किया गया। तीनों स्थानों पर परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क भोजन, गद्दे, कूलर, पेयजल व्यवस्था के साथ सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती की गई। इन स्थानों पर हैल्पडेस्क स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से परीक्षार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रयास किए गए। जिला कलक्टर भवगती प्रसाद कलाल ने शुक्रवार देर रात इन स्थानों का निरीक्षण करते हुए सभी व्यवस्थाएं देखी। वहीं एचसीएम रीपा के अतिरिक्त निदेशक अरुण प्रकाश शर्मा ने शनिवार को इन अस्थाई ठहराव स्थलों का सतत निरीक्षण किया और आवश्यक फीडबैक लिया।
परीक्षार्थियों ने भी व्यवस्थाओं को सराहा
जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं को बाहर से आने वाले सभी परीक्षार्थियों ने सराहा और मुख्यमंत्री, राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार जताया। हिसार से परीक्षा देने आए भूपेन्द्र सिंह और श्रीगंगानगर के सुरेश कुमार सहित चूरू, लूणकरनसर, सूरतगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए परीक्षार्थियों ने भोजन को गुणवत्तायुक्त बताया और सभी व्यवस्थाओं की सराहना की।
India First News देश और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर का विश्वसनीय मंच है। यहां आपको बीकानेर, राजस्थान तथा देशभर की ताजा क्राइम, पुलिस, प्रशासन, न्यायालय, राजनीति, सामाजिक और जनहित से जुड़ी खबरें सबसे पहले और तथ्यात्मक रूप में उपलब्ध कराई जाती हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, सरकारी योजनाएं, स्थानीय मुद्दे, विशेष रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव खबरें और जनसमस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है। इसके अलावा शिक्षा, खेल, मनोरंजन, व्यापार, तकनीक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें भी समय-समय पर प्रकाशित की जाती हैं। बीकानेर, राजस्थान और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर से जुड़े रहने के लिए India First News के साथ बने रहें।
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home