ट्विटर को नहीं खरीदेंगे एलन मस्क, ये आरोप लगाकर रद्द की डील, कंपनी ने कहा- कोर्ट जाएंगे
बीकानेर बुलेटिन
रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, टेस्ला के सीईओ ने डील रद्द होने के लिए ट्विटर को ही जिम्मेदार ठहराया है। दुनिया के सबसे अमीर शख़्स एलन मस्क का कहना है कि ट्विटर फर्जी अकाउंट्स के बारे में जानकारी देने में नाकाम रहा। इसके साथ ही विलय समझौते की कई शर्तों को तोड़ने का भी गंभीर आरोप लगाया है।
ट्विटर कंपनी जाएगी अदालत
वहीं, यह सौदा रद्द हो जाने के बाद ट्विटर ने कहा कि वह अदालत जाएंगे। बोर्ड के अध्यक्ष ब्रेट टेलर ने एक ट्वीट में कहा कि ट्विटर बोर्ड एलन मस्क के साथ सहमत कीमत और शर्तों पर लेनदेन को बंद करने के लिए प्रतिबद्ध है। विलय समझौते को लागू करने के लिए कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि इस सौदे को रद्द करने के लिए एलन मस्क को भारी रकम चुकानी पड़ सकती है। एलन मस्क और ट्विटर का सौदा यदि किसी एक पार्टी की तरफ से रद्द किया जाता है तो उसे एक बिलियन का जुर्माना चुकाना होता है। ऐसे में अगर एलॉन मस्क इस डील को कैंसिल करते हैं तो उनको ट्विटर को 1 बिलियन डॉलर्स बतौर पेनाल्टी के रूप में अदा करने होंगे।
Labels: अंतरराष्ट्रीय


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home