Tuesday, July 19, 2022

घर में सो रहे परिवार पर हमला, बुजर्ग सहित 3 घायल

बीकानेर बुलेटिन




घर में सो रहे परिवार पर हमला करने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के करनाना की है। जहां पर घर में सो रहे परिवार पर हमला किया गया है। रात को करीब ढ़ाई बजे यह हमला किया गया है। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। जिनमें से दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते 8 से 10 लोगों ने धारदार हथियार से हमला किया है। घायलों में 90 वर्षीय पारादेवी, रामप्रताप व विनोद कुमार घायल हुए है।  शोर-गुल सुनकर अड़ोस-पड़ोस के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। लोगो को देखकर आरोपी मोके से भाग निकले। जिसमे एक आरोपी का मोबाइल घटना स्थल पर गिर गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी महाजन पुलिस को दी। महाजन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को जब्त कर लिया है। पुलिस ने घायलों को महाजन होस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर घायलों को बीकानेर पीबीएम होस्पिटल के लिए रेफर कर दिया।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home