बीकानेर बुलेटिन
पुलिस टीम के साथ र्दुव्यवहार करने और हमले का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना छतरगढ़ के सत्तासर 5 जून की दोपहर 2 बजे के आसपास की है। इसा सम्बंध में एएसआई हरजीराम ने मुनसब, कालुखां, लियाकत, बरकत, रामदेव, कदुस के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इस सम्बंध में एएसआई ने बताया कि हमें मुस्लिम मौहल्ला सत्तासर में झगड़े की सूचना मिली। जिस पर प्रार्थी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान आरोपियेंा ने पुलिस की गाड़ी को रोक लिया और अभद्रता करने लगे। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने गाड़ी के चालक के साथ थाप मुक्कों से मारपीट की और एक कांस्टेबल से डंडा छीनकर ले गए। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज किया है। एसआई रतनलाल मामले की जांच में जुटे है।
Labels: #बीकानेर, अपराध
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home