बीकानेर बुलेटिन
बज्जू थाना पुलिस ने एक नाबालिगा से दुष्कर्म करने के आरोप में बरसलपुर मूल के हाल चक2एचएमएल निवासी देवीसिंह राजपूत पुत्र सुल्तान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पीडिता की मां ने रविवार दोपहर बाद दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपी देवीसिंह ने शनिवार 5 जून की सुबह 11 बजे गांव गोडू के चक02सीएमएल में उसकी नाबालिगा बच्ची के साथ बलात्कार किया है।
थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी देवीसिंह के खिलाफ आईपीसी व पोक्सो एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच एसआई रणवीर सिंह को सौंपी गई है।
Labels: #बीकानेर, अपराध
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home