Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक
Thursday, June 3, 2021
गंगाशहर पुलिस की कार्रवाई तीन आरोपी पुलिस रिमाण्ड पर
बीकानेर बुलेटिन
मादक पदार्थ तस्करी के तीन आरोपी साढ़े चार माह बाद गिरफ्तार
बीकानेर SFA। मादक पदार्थ गांजे की तस्करी के आरोप में गंगाशहर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रही सदर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जहां से तीनों को पुलिस रिमाण्ड पर भेज दिया गया।
सदर थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में पकड़े गए ये तीन आरोपी अन्नाराम पुत्र मेघराम, रामस्वरूप पुत्र कैलाशराम व सहदेव पुत्र रामचन्द्र नागौर जिले के निवासी हैं। साढ़े चार महीने पहले 13 जनवरी को गंगाशहर थाना में इस मामले की एफआईआर दर्ज की गई थी। प्रकरण के अनुसार उस दौरान गंगाशहर पुलिस को सूचना मिली थी कि नागौर से बीकानेर की तरफ सफेद रंग की जीप आ रही है जिसमें अवैध मादक पदार्थ है।
गंगाशहर पुलिस की ओर से नोखा रोड पर नाकाबंदी की गई। नागौर की तरफ से आई जीप ने नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखा तो वहां से गाड़ी घुमाकर वापिस नोखा की ओर फरार हो गए।
भागते समय जीप में से एक सफेद रंग का थैला सड़क पर फेंक गए थे। पुलिस ने सफेद थैले की जांच की तो उसमें करीब 9 किलो 4 सौ ग्राम गांजा भरा था। सूचना के जरिए गंगाशहर थाना पुलिस को जीप के नम्बर और जीप चालक के मोबाइल नम्बर भी मिले थे। जिनके आधार पर किए गए अनुसंधान के बाद पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को नागौर जिले से गिरफ्तार किया है।
India First News देश और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर का विश्वसनीय मंच है। यहां आपको बीकानेर, राजस्थान तथा देशभर की ताजा क्राइम, पुलिस, प्रशासन, न्यायालय, राजनीति, सामाजिक और जनहित से जुड़ी खबरें सबसे पहले और तथ्यात्मक रूप में उपलब्ध कराई जाती हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, सरकारी योजनाएं, स्थानीय मुद्दे, विशेष रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव खबरें और जनसमस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है। इसके अलावा शिक्षा, खेल, मनोरंजन, व्यापार, तकनीक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें भी समय-समय पर प्रकाशित की जाती हैं। बीकानेर, राजस्थान और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर से जुड़े रहने के लिए India First News के साथ बने रहें।
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home