Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक
Wednesday, May 19, 2021
रेमडेसिविर की कालाबजारी मामले में SOG की कार्रवाई, 3 दवा विक्रेता गिरफ्तार देखे वीडियो..
बीकानेर बुलेटिन
बीकानेर: रेमडेसिविर की कालाबजारी का मामला SOG की कार्रवाई में 3 दवा विक्रेता गिरफ्तार, ADSP दिव्या मित्तल ने दी जानकारी, ADG अशोक राठौड़ ने की पुष्टि
बीकानेर में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप SOG ने तीन स्टॉकिस्ट को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य को हिरासत में लेने के बाद एक बार छोड़ दिया। आला अधिकारियों ने कोरोना के चलते उम्रदराज आरोपियों से बीकानेर में ही पूछताछ करने के निर्देश दिए हैं।
इस मामले की जांच कर रही SOG की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिव्या मित्तल ने बताया कि मित्तल फार्मा और मित्तल ड्रग के विनय अग्रवाल, अनुज अग्रवाल व प्रदीप अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पांच को हिरासत में लिया गया था। लेकिन जिंदल फार्मा और तंवर मेडिकोज के प्रतिनिधियों की उम्र 67 वर्ष और 70 वर्ष के आसपास होने के कारण एकबारगी उनकी गिरफ्तारी को टाल दिया गया। कोरोना महामारी के चलते इन दो की गिरफ्तारी बाद होगी। इस दौरान अस्पताल से निकले रेमडेसिविर इंजेक्शन की क्रास जांच भी इन दोनों से की जायेगी।
इससे पहले पांच आरोपियों को SOG ने हिरासत में जयपुर लेकर गाड़ी में बिठा लिया था लेकिन बाद में इनको वापस उतार लिया गया। बाद में तीन को ही गिरफ्तार किया गया। इस पर मीडिया ने सवाल उठाया कि दबाव में आकर दो को छोड़ा जा रहा है। इस पर SOG की ASP दिव्या मित्तल ने कहा कि मुझे दस दिन पहले फाइल मिल चुकी थी, लेकिन अब तक किसी तरह का कोई दबाव नहीं है।
India First News देश और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर का विश्वसनीय मंच है। यहां आपको बीकानेर, राजस्थान तथा देशभर की ताजा क्राइम, पुलिस, प्रशासन, न्यायालय, राजनीति, सामाजिक और जनहित से जुड़ी खबरें सबसे पहले और तथ्यात्मक रूप में उपलब्ध कराई जाती हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, सरकारी योजनाएं, स्थानीय मुद्दे, विशेष रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव खबरें और जनसमस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है। इसके अलावा शिक्षा, खेल, मनोरंजन, व्यापार, तकनीक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें भी समय-समय पर प्रकाशित की जाती हैं। बीकानेर, राजस्थान और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर से जुड़े रहने के लिए India First News के साथ बने रहें।
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home