बीकानेर बुलेटिन
श्रीगंगानगर@ शहर के वृन्दा विहार क्षेत्र में 40 लाख की चोरी का मामला सामने आया है। यहां डॉक्टर पति-पत्नी के घर से नौकरानी एक साथी के साथ 40 लाख रुपए कैश पार कर ले गए। इसे पुलिस ने पकड़ लिया गया है। घटना 28 मार्च की बताई जा रही है। इसके बारे में जानकारी डॉक्टर पति-पत्नी को 29 मार्च की सुबह पता चली। जब दोनों अस्पताल जाने के लिए तैयार हो रहे थे।
चोरी की घटना शहर के सीनियर डॉक्टर फिजिशियन महेश लालगढ़िया और डॉक्टर शवीत लालगढ़िया के घर की है। दोनों का वृन्दाविहार क्षेत्र में अस्पताल है। इसके पीछे ही घर है। दोनों 28 मार्च की रात अपने किसी परिचित के घर खाना खाने बाहर गए थे। रात करीब 2 बजे वापस लौटे। इसके बाद घर पर आकर सो गए। 29 मार्च की सुबह उठकर अस्पताल जाने के लिए तैयार होने लगे तो घर की नौकरानी लक्ष्मी गायब थी।
2 साल से काम कर रही थी नौकरानी
डॉक्टर दंपती के अनुसार, लक्ष्मी उनके घर पर 2 साल से काम कर रही थी। पहले कभी बिना बताए घर से गायब नहीं हुई थी। इसलिए उन्हें शक हुआ। उन्होंने घर की अलमारियों की तलाशी ली तो नकद रखे 40 लाख रुपए गायब थे। इसके बाद पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी गई।
नौकरानी का साथी भी पकड़ा
घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत एक्टिव हुई पुलिस ने लक्ष्मी और उसके साथी कृष्ण पासवान को पकड़ लिया। कृष्ण पासवान भी डॉक्टर दंपती के घर से करीब आधा किलोमीटर दूर ही एक रेस्त्रां पर काम करता था। लक्ष्मी और कृष्णा एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते थे। वहीं, घटना के बाद से दोनों के फोन भी बंद आ रहे थे।
Labels: #बीकानेर, अपराध
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home