बीकानेर बुलेटिन
नयाशहर पुलिस ने आज तीन पुराने प्रकरणों में प्रोडेक्शन वारंट के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने एसपी द्वारा चलाए जा रहे अभियान हत्या,हत्या का प्रयास,रंगदारी,लूट की वारदातों पर अंकुश लागने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज जेल से लूट के आरोपी धीरज,रंगदारी के आरोपी शिव सिंह भलूरी,जानलेवा हमला करने के आरोपी शानु व भवानी सिंह को गिरफ्तार किया हैं। यह कार्रवाई थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के नेतृत्व में टीम ने की हैं। इन तीनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी हैं।
4 जनवरी को आरएमजीबी बैंक में हुई लुट की वारदात मे आरोपी धीरज को 20 फरवरी को बापर्दा गिरफ्तार किया था। जिसके सम्बंध में आगे की जांच के सम्बंध में केन्द्रीय कारागृह बीकानेर से पुनः पीसी रिमाण्ड लिया गया हैं। वहीं नयाशहर में जुगल राठी से रंगदारी के आरोपी शिव सिंह भलुरी को आज जांच के चलते फिर से गिरफ्तार किया गया हैं। बीते वर्ष 1 मार्च को निर्मल देवड़ा पर हथियारों के दम पर फायरिंग करने और जानलेवा हमला करने के मामले में आज शानु और भवानी ङ्क्षसह को गिरफ्तार किया हैं। इन चारों आरोपियों से पुलिस फिर से पूछताछ कर रही हैं।
Labels: #बीकानेर, अपराध
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home