ऊर्जा मंत्री एवं हनुमानगढ़ के जिले के प्रभारी ने गोलूवाला पहुंच पीड़िता के परिजनों को सौंपा 5 लाख रूपए का चैक
बीकानेर बुलेटिन
जयपुर, 06 मार्च। हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला की युवती की जलने से जयपुर में हुई मौत मामले में ऊर्जा मंत्री एवं हनुमानगढ़ जिले के प्रभारी डॉ. बी.डी. कल्ला ने शनिवार दोपहर गोलूवाला पहुंच पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
डॉ. कल्ला ने पीड़िता के परिजनों को तत्काल राहत प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रूपए का चैकसौंपा।
इस अवसर पर बीकानेर आईजी श्री प्रफुल्ल कुमार, जिला कलक्टर श्री जाकिर हुसैन, एसपी श्रीमती प्रीति जैन, पूर्व सांसद श्री भरत मेघवाल, श्री विनोद गोठवाल, श्री सुरेन्द्र दादरी, श्री सुखदेव सिंह जाखड़, नगर पालिका पीलीबंगा के पूर्व चेयरमैन श्री सुभाष गोदारा, ओम भादू, जिला परिषद डायरेक्टर श्री रामनिवास गोदारा समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Labels: जयपुर



0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home