बीकानेर बुलेटिन
बीकानेर@ फरार और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी के निर्देशों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत वारंटी पुलिस के निशाने पर हैं। आज कोतवाली और जेएनवीसी पुलिस ने ऐसे ही दो फरार वारंटियों को पकड़ा हैं।
कोतवाला पुलिस थाने की टीम ने थानाधिकारी नवनीत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए चोरी और नकबजनी के मामले में तीन सालों से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने अशोक सोनी पुत्र मोहनलाल सोनी निवासी घड़साना को कोटगेट फाटक के पास से गिरफ्तार किया हैं।
वहीं जेएनवीसी थाने की टीम ने थानाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए 4 सालों से फरार चल रहे जसविन्द्र पुत्र सुरजीत निवासी वल्लभ गार्डन को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी जसविन्द्र पिछले चार सालों से मारपीट और छेडछाड़ के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस इन दोनो आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं।
Labels: #बीकानेर, अपराध
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home