Monday, February 15, 2021

प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

बीकानेर बुलेटिन


जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज़ ने महिला कांग्रेस
की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव की सहमति से आज अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कार्यकारिणी में सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला अपनाते हुए सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेहाना रियाज़ ने अपनी नई कार्यकारिणी में 30 उपाध्यक्ष, 45 महासचिव और 31 प्रदेश सचिव बनाए हैं। कार्यकारिणी में 7 पूर्व अध्यक्षों को भी जगह दी गई है। महिला कांग्रेस की पूर्व कार्यकारिणी में बेहतर काम करने वाले पदाधिकारियों को फिर से मौका देते हुए उन्हें पदोन्नत किया गया है। साथ ही महासचिव और सचिव में नए चेहरों को मौका दिया गया है।











Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home