बीकानेर बुलेटिन
खाजूवाला मंडी में बीते कुछ दिनों पूर्व हुई घर पर फायरिंग में पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेश तरड़ को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शुक्रवार को राजेश तरड़ का साथ देने पर शेराराम गोदारा व रजत को भी गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी रमेश सर्वटा ने बताया कि 18 फरवरी की रात्रि को चेतन उर्फ बबलू सिद्धि के घर पर राजेश तरड़ व रजत ने फायरिंग की थी।
जिसमें मुख्य आरोपी राजेश तरड़ को पूर्व में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा पुलिस की टीम ने शुक्रवार को राजेश के साथ फायरिंग करने वाले आरोपी रजत को उसके घर लालगढ़ से गिरफ्तार किया है।
Labels: #बीकानेर, अपराध
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home