Thursday, January 14, 2021

नगर पालिका चुनाव का प्रशिक्षण 19 जनवरी से

बीकानेर बुलेटिन





जिले की तीन नगर पालिकाओं में चुनाव को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए अधिकारियों का प्रशिक्षण 19 जनवरी से आयोजित होगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी बलदेवराम धोजक ने बताया कि यह प्रशिक्षण स्थानीय रविन्द्र रंगमंच पर आयोजित होंगे। सेक्टर आॅफिसर का प्रशिक्षण 19 जनवरी को सुबह 10 प्रारंभ होगा। इसी प्रकार से पीआरओ/पीओ-1 को 21 व 22 जनवरी को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को ईवीएम को तैयार करने तथा उसे सील करने का प्रशिक्षण दिया जायेगा। चुनाव कार्मिकों को दूसरी ट्रेनिंग 27 जनवरी को दी जायेगी। इसी दिन मतदान दलों को  सुबह 8 बजे मतदान करवाने के लिए रवाना किया जायेगा।

Labels: ,

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home