Skip to main content

पुलिस ने लौटाई “फिर से ख़ुशी” लोगों को 35 लाख के मोबाइल लौटाएगी बीकानेर पुलिस

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। बीकानेर में जगह-जगह गुम और चोरी हुए मोबाइल एक बार फिर मालिक तक पहुंच जाएंगे। पुलिस ने ऐसे एक-दो नहीं बल्कि सवा सौ मोबाइल जब्त किए हैं। अब छानबीन करके संबंधित मालिक को बुलाकर उसे फोन लौटाया जा रहा है। एसपी की स्पेशल डीएसटी टीम के प्रयास से ये मोबाइल पिछले कई दिनों के प्रयासों से एकत्र हो सके हैं। सभी मोबाइल की कीमत करीब 35 लाख रुपए आंकी गई है।

बीकानेर पुलिस की साइबर टीम गुम हुए मोबाइल के नंबरों के आधार पर पड़ताल कर रही है। इसी दौरान गुम हुए मोबाइल किसी अन्य मोबाइल पर काम करते मिले। इस पर पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को फोन करके थाने बुलाया और मोबाइल जब्त कर लिया। अधिकांश लोगों ने सस्ते दाम में ये मोबाइल खरीद रखे थे, जबकि कुछ को मोबाइल बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर मिले थे। जिन लोगों से मोबाइल मिले हैं, उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने पिछले दिनों डीएसटी टीम को इस संबंध में कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस पर साइबर स्पेशलिस्ट दीपक यादव और टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इसके अलावा हैड कांस्टेबल दिलीप सिंह, श्रीराम, महेंद्र, राजूराम, बाबूलाल, गोविन्द, देवेंद्र व सूर्यप्रकाश ने मोबाइल एकत्र करने में मुख्य भूमिका निभाई।

लाखों की है कीमत

पुलिस ने जो सवा सौ मोबाइल जब्त किए हैं, इनकी कीमत करीब 35 लाख रुपए हैं। एप्पल और वन प्लस जैसे महंगे मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किए हैं। इन मोबाइल की 70 हजार रुपए तक है। वहीं कुछ मोबाइल पचास हजार रुपए से ज्यादा महंगे। दस से बीस हजार रुपए कीमत के मोबाइल सर्वाधिक है। कुछ मोबाइल मजदूरों के हैं तो कुछ व्यापारियों और स्टूडेंट्स के भी है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

मौसम सुहाना:बीकानेर सहित कई जिलों आंधी के बाद बारिश

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर मानसून को आने में अभी तीन हफ्ते से ज्यादा का समय बचा है, पर प्री मानसून से प्रदेश के अधिकांश हिस्से तरबतर हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह हिल स्टेशन माउंट आबू की नक्की झील व आसपास के एरिया में बादलों की आवाजाही रही। जैसलमेर में मचाई थी तबाही इससे पहले राजस्थान में बीते दो-तीन दिनों से अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश और आंधी चलने का दौर जारी है। गुरुवार रात पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर में आए अंधड़ ने जमकर तबाही मचाई। करीब 70KM की गति से आए इस अंधड़ से कई पेड़ धराशायी हो गए और कच्चे मकानों के टीन शेड-छप्पर उड़ गए। पूरे जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में सैकड़ों बिजली के पोल गिरने व उन पर लगे तार टूटने की शिकायते आई हैं। बताया जा रहा है कि पिछले माह अरब सागर से आए ताऊ-ते तूफान में जितनी गति से आंधी चली थी, उससे भी ज्यादा तेज आंधी चली। पूरा शहर देर रात धूल के गुबार से ढंक गया। इस तूफान का असर बाड़मेर में भी देखने को मिला। बाड़मेर में भी गुरुवार को तेज गति से हवाएं चलीं। बीकानेर में उमस से राहत बीकानेर में सुबह से बादल छाए हुए हैं और हल्की गति से हवा चल रही है। बीकानेर में गुरुवार रात न्...

मोबाईल की बैटरी फटने से झौपड़े में लगी आग, दो नवजात बच्चे और एक युवक आग में झुलसे

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिले की नजदीकी लूणकरणसर तहसील के हंसेरा में एक ढाणी के झूंपे (खींप से बनी झोंपड़ी ) के अंदर चार्जिंग पर लगे मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट होने से 3 महीने की एक बच्चे सहित तीन जने झुलस गए। जिनका उपचार बीकानेर में किया जा रहा है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बैटरी में ब्लास्ट से घर में आग लग गई और काफी सामान भी जलकर राख हो गया। इसमें सोने-चांदी के जेवर भी बताए जा रहे हैं। घटना के समय घर के अंदर 2 बच्चे सो रहे थे। तीन महीने की बच्ची की हालत गंभीर है। वह 35 प्रतिशत तक झुलसी है। दोनों बच्चों को बचाने में एक युवक के दोनों हाथ झुलस गए हैं। हंसेरा में रहने वाले सोहन राम मेघवाल के दो जवाई मुकेश और रमेश हैं। ये दोनों सगे भाई हैं। दोनों जवाई फसल कटाई के लिए आए थे। शनिवार सुबह परिवार सहित दोनो जमाई ढाणी से कुछ दूरी पर स्थित खेत में फसल काट रहे थे। मुकेश और रमेश की बहन सुलोचना भी साथ आई हुई थी। ढाणी के पास ही बने झोपड़े में पुराने मोबाइल चार्ज पर लगे थे। सुलोचना ढाणी में खाना बना रही थी। ढाणी के झोपड़े से अचानक एक 4 वर्ष का बच्चा दौड़ते हुए बाहर आया।...