Skip to main content

गंगाशहर में प्राइवेट स्कूल संचालक के साथ मारपीट के छह महीने बाद ASI सहित चार पुलिसकर्मियों पर अब FIR दर्ज

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर में एक प्राइवेट स्कूल संचालक के साथ छह महीने पहले हुई मारपीट के मामले में अब गंगाशहर थाने में यहीं पर एएसआई रहे भवानी दान सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो अब न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिसकी जांच थानाधिकारी नवनीत सिंह को सौंपी गई है।

एफआईआर में आरोप है कि एएसआई भवानीदान और तीन अन्य कांस्टेबल ने नौ अगस्त 2022 को स्कूल में आकर संचालक लोकेश कुमार मोदी के साथ मारपीट की। जबरन उसे पुलिस जीप में डालकर ले गए। जब एएसआई आए, तब तक किसी तरह की कोई एफआईआर दर्ज नहीं थी। यहां तक कि रोजनामचा भी दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद भी स्कूल में आकर जबरदस्ती की। ये सब सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाने के लिए गंगाशहर पुलिस को कई बार रिपोर्ट दी गई लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। ऐसे में अदालत में इस्तगासा दायर करके सीआरपीसी के तहत एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

स्कूल संचालक के साथ मारपीट के खिलाफ तब बीकानेर के अधिकांश स्कूल संचालक एक मंच पर आ गए। कलक्टरी में विरोध प्रदर्शन किया। एसपी योगेश यादव से मिलकर विरोध दर्ज कराया, तब एएसआई को निलंबित किया गया और कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया। इसके कुछ समय बाद ही एएसआई का निलंबन रद्द हो गया।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मामला

गंगाशहर थाने में एएसआई भवानी दान, कांस्टेबल सतबीर सिंह, अनिल और शिवराज के साथ ही टीसी नहीं देने की शिकायत करने वाले अभिभावक गोविन्द सोनी के खिलाफ एफआईआर करवाई गई है। इसमें अभिभावक का आरोप है कि स्कूल संचालक ने उसे बच्चों की टीसी नहीं दी। जिसकी बाद में शिकायत भी दर्ज करवाई गई।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...