Skip to main content

मंत्री और शासन सचिव का पुतला फूंका, प्राचार्य का किया घेराव

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज में आंदोलनों का सिलसिला खत्म ही नहीं हो रहा है। एक बार फिर यहां के लेक्चरर आंदोलन की राह पर है। गुरुवार को कॉलेज के व्याख्याताओं ने जमकर हंगामा किया और कॉलेज प्राचार्य की गाड़ी को रोककर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कॉलेज की पढ़ाई एक बार फिर ठप हो गई है। मुद्दा ये है कि तीन कॉलेज के 230 लेक्चरर में सिर्फ एक को परमोशन दिया गया, जबकि शेष को ठेंगा दिखा दिया।

बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज सोसायटी के अधीन इस समय अजमेर के दो कॉलेज और बीकानेर के ईसीबी के करीब 230 नियमित व्याख्याता है। ये सभी इन दिनों आंदोलन की राह पर है। आन्दोलनरत लेक्चरर की मांग देने की है। इस बीच अजमेर इंजीनियरिंग कॉलेज एक एकमात्र लेक्चरर को विशेष लाभ देने का अब विरोध शुरू हो गया है। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के शिक्षक पिछले 63 दिनों से आंशिक कार्य बहिष्कार पर चल रहे थे l उक्त मांगों का समाधान करना तो दूर तकनीकी शिक्षा विभाग ने आन्दोलन को धत्ता बताते हुए किसी एक व्यक्ति विशेष की पदोन्नति करने का आदेश निकालने से लेक्चरर उग्र आन्दोलन कर रहे हैंl

कुलपति और प्राचार्य ने लिखे हैं पत्र
तीनों कॉलेजों के प्राचार्यों और बीकानेर तकनीकी विश्विद्यालय के कुलपति ने भेदभाव को उजागर करते हुए बाकी लेक्चरर की पदोन्नति की अपील भी की है। कुलपति ने पत्र में लिखा है कि स्क्रूटनी कमिटी का गठन सराहनीय है किन्तु पदोन्नति का लाभ चारों संघटक महाविद्यालय के शिक्षकों को भी दिया जाए l कुलपति ने इसकी प्रति राज्यपाल के प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, और तकनीकी शिक्षा विभगा के प्रमुख सचिव को भी भेजी है l

मंत्री और शासन सचिव का पुतला फूंका
इंजीनियरिंग कॉलेज के मुख्य द्वार पर तकनीकी शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग और तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव का पुतला फूंक कर रोष प्रकट किया गया l व्यक्ति विशेष को पदोन्नति के आदेश की प्रतियां भी फूंकी हई है l

प्राचार्य का किया घेराव
प्राचार्य डॉ. मनोज कुड़ी की कार को रोककर शिक्षकों द्वारा घेराबंदी और नारेबाजी की गयी l इस दौरान राज्य सरकार, तकनीकी शिक्षा मंत्री और तकनीकी शिक्षा सचिव के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी हुई।

ये हैं मांगे

  • महाविद्यालय में कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का बकाया ऐरियर भुगतान अभी तक लंबित है।
  • गत दस वर्षों से कर्मचारियों की पदोन्नति लंबित है।
  • पूर्व में दिये गये कैरियर एंडवासमेंट स्कीम का ऐरियर भुगतान लंबित है।
  • महाविद्यालय के कार्मिकों को ओल्ड पेंशन स्कीम में सम्मलित किया जाये ।
  • महाविद्यालय में सहायक आचार्य के पद पर पदस्थापित आठ व्याख्याताओं का कैरियर एंडवासमेंट स्कीम ए.जी.पी. 5400/6000 से 7000 से सम्बधित प्रकरण लंबित है।
रेक्टा संरक्षक ओम प्रकाश जाखड़ का कहना है कि उक्त मांगे जायज हैं और राजास्थान सरकार को सुनवाई जल्दी करनी चाहिए । रेक्टा सचिव राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि राजनैतिक प्रभाव रखने वाले व्यक्ति विशेष को पदोन्नति देना गलत है।

इस अवसर पर डॉ नवीन शर्मा, डॉ धर्मेंद्र, डॉ अवधेश, डॉ विकास शर्मा, डॉ नरपत सिंह, डॉ गरिमा प्रजापत, डॉ जितेंद्र जैन, मनोज छिम्पा, डॉ राधा माथुर, सहित सभी शिक्षक शामिल रहे । रेक्टा अध्यक्ष डॉ. शौकत अली ने कहा है कि हमारा हक कैसे मिलेगा l व्यक्ति विशेष का पदोन्नति आदेश अन्याय है l सभी शिक्षकों को न्याय मिलना चाहिए l मांगे नहीं माने जाने तक आन्दोलन नहीं उठाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।