Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक
Wednesday, November 9, 2022
नोखा रोड चौधरी कॉलोनी में गोदाम में लगी, बुझाने का प्रयास...देखे वीडियो
बीकानेर बुलेटिन
बीकानेर,गंगाशहर थाना इलाके के चौधरी कालोनी के पास महादेव चौक स्थित गत्ता फैक्ट्री के दो गोदामों में देर रात अचानक आग लग गई। मौके पर दमकल की कई गाडियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। आग इतनी भीषण है कि इसे काफी दूर से देखा जा सकता है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चला है, भीषण आग को काबू पाने के लिए दमकल कार्मिक देर रात से मशक्कत कर रहे हैं। गत्तों के गोदामों में देर रात लगभग साढ़े तीन बजे के आसपास आग भभक उठी, इससे आसपास के क्षेत्र में भी अफरा-तफरी सी मच गई।रात लगी इस आग से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने की खबर का पता चलने पर मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए हैं।
India First News देश और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर का विश्वसनीय मंच है। यहां आपको बीकानेर, राजस्थान तथा देशभर की ताजा क्राइम, पुलिस, प्रशासन, न्यायालय, राजनीति, सामाजिक और जनहित से जुड़ी खबरें सबसे पहले और तथ्यात्मक रूप में उपलब्ध कराई जाती हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, सरकारी योजनाएं, स्थानीय मुद्दे, विशेष रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव खबरें और जनसमस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है। इसके अलावा शिक्षा, खेल, मनोरंजन, व्यापार, तकनीक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें भी समय-समय पर प्रकाशित की जाती हैं। बीकानेर, राजस्थान और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर से जुड़े रहने के लिए India First News के साथ बने रहें।
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home