Skip to main content

बीकानेर के वार्ड पांच में आज होगा मतदान, कांग्रेस भाजपा पार्टियों के नेता मैदान में

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर के वार्ड संख्या पांच में शुक्रवार को पार्षद के लिए उपचुनाव होगा। कांग्रेस और भाजपा दोनों के प्रत्याशी मैदान में है, ऐसे में दोनों के लिए ये चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बने हुए हैं। दरअसल, बीकानेर में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड है जबकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में इस चुनाव को विधानसभा चुनाव से पहले "सेम्पल सर्वे" के रूप में लिया जा रहा है।

इस वार्ड से कांग्रेस की कुसुम पार्षद थी लेकिन सरकारी नौकरी ज्वाइन करने पर उन्होंने पार्षद पद से त्यागपत्र दे दिया था। ऐसे में अब यहां उप चुनाव हो रहा है। भाजपा ने यहां से अब कांता भाटी को प्रत्याशी बनाया जो मुख्य चुनाव में कुसुम से महज 108 वोट से हार गई थी। अब कांता के साथ पार्टी नए सिरे से जुट गई है। कांग्रेस ने यहां से अब कस्तुरी देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस और भाजपा ने गुरुवार को अपना प्रचार रथ तो रोक दिया लेकिन घर घर जाकर दस्तक दी। वोट के लिए दोनों प्रत्याशियों और पार्टियों ने अपना अपना पक्ष रखा।

बीकानेर के भीनासर व आसपास का क्षेत्र इस वार्ड में आता है, जहां सबसे ज्यादा 1225 वोट भी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगाशहर भक्तानंद मंदिर पर है। इसके अलावा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बायां भाग भीनासर में एक हजार अस्सी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगाशहर भक्तानंद मंदिर केदूसरे भाग में 998, राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय बाया भाग भीनासर में 976, राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय दायां भाग में 769 और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दायां भाग में 758 वोट हैं।

दोनों पार्टियों के नेता मैदान में

उपचुनाव को लेकर हालांकि कोई बड़े नेता मैदान में नहीं उतरे लेकिन संगठन पदाधिकारी पिछले कई दिनों से वार्ड में पहुंच रहे हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत और शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ लगातार मैदान में है। घर-घर पहुंचकर अपनी पार्टी और सरकार की विशेषता बता रहे हैं। नगर निगम महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित भी प्रचार करने के लिए वार्ड में पहुंची थी।

मतगणना 27 को

नगर निगम वार्ड संख्या पांच के आज हो रहे मतदान की मतगणना 27 नवम्बर को होगी। मतगणना के लिए भी दलों का गठन किया गया है। वार्ड के ईआरओ पंकज शर्मा ने बताया कि 2944 पुरुष और 2862 महिलाएं मतदान करेगी। मतगणना रविवार को दोपहर तक पूर्ण होने की उम्मीद है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...