Skip to main content

मुख्यमंत्री बीकानेर में खिलाड़ियों को देगे सौगात पांच हजार खिलाड़ी समारोह में लेगे भाग

बीकानेर बुलेटिन





माननीय मुख्यमंत्री बीकानेर में खिलाड़ियों को देगे सौगात
पांच हजार खिलाड़ी समारोह में लेगे भाग

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलो का लोगो व टी-शर्ट का भी करेंगे विमोचन 

बीकानेर में मल्टीपरपज इंडोर स्टेडियम का भी करेंगे शिलान्यास 

बीकानेर, 14 जुलाई। माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत शुक्रवार को बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह विष्वविद्यालय में ऑडिटोरियम एवं इंडोर स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स सहित खिलाड़ियों को कई सौगाते देगे।
   राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद् की अध्यक्ष, ओलंपियन व पद्मश्री डॉ. कृष्णा पूनिया ने बताया कि बीकानेर में करोड़ों की लागत से ऑडिटोरियम एवं इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत लोकार्पण करेंगे।
   उन्होंने बताया कि पांच हजार खिलाड़ियों की मौजूदगी में आयोजित समारोह में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा नवनिर्मित महात्मा गांधी स्मारक के लोकार्पण के साथ ही राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलो के लोगो व टी-शर्ट का विमोचन भी करेगे। इसके अलावा वे मल्टीपरपज इंडोर स्टेडियम का भी शिलान्यास करेंगे तथा ख्यातिनाम खिलाड़ियों को भी सम्मानित करेंगे  
    डॉ. पूनिया ने बताया कि इस मौके पर मुख्यमंत्री प्रदेश भर में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलो की अलख जगाने प्रदेश भर मे 29 मई से शुरू हुए मशाल वाहन को बीकानेर से बाडमेर के लिए रवाना करेगे। यह मशाल पूरे राजस्थान में जायेगी और इन खेलो की अलख जगाएगी।
   उन्होंने बताया कि राजस्थान के इतिहास में पहली बार ब्लॉक, पंचायत और राज्य स्तर पर राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलो का आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त से किया जायेगा।
   डॉ. कृष्णा पूनिया ने बताया कि इन खेलो में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, शूटिंगबॉल, टेनिसबॉल क्रिकेट और हॉकी खेलो का आयोजन किया जायेगा। इस अनूठे ग्रामीण ओलंपिक खेलो में अब तक 27 लाख खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेषन करवा चुके है।

मुख्य खेल अधिकारी वीरेन्द्र पुनिया ने बताया कि समारोह के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बीकानेर संभाग, जोधपुर, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, जैसलमेर, व नागौर जिले के पांच हजार से अधिक खिलाड़ी रूबरू होंगे।

मुख्यमंत्री के बीकानेर दौरे को लेकर डॉ. कृष्णा पूनिया ने अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक:-
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 15 जुलाई को बीकानेर दौरे को लेकर गठित की गई विभिन्न समितियों की राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष पदमश्री ओलम्पियन डॉक्टर डॉ. कृष्णा पूनिया ने समीक्षा बैठक लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। डॉ. कृष्णा पूनिया व कैबिनेट मंत्री श्री बी. डी. कल्ला ने समारोह  स्थल का भी जायज़ा लिया।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।