Skip to main content

पेट्रोल के दाम 100 के पार, CM गहलोत बोले- महामारी में मुश्किलें बढ़ा रही मोदी सरकार

बीकानेर बुलेटिन




जयपुर. पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर एक तरफ जहां लोग परेशान हैं, वहीं अब इस पर सियासत भी शुरू हो गई है. देश के कई शहरों में पिछले एक हफ्ते के दौरान पेट्रोल की कीमत 100 रुपए लीटर से ऊपर पहुंच चुकी है. वहीं, डीजल के दाम में भी लगातार इजाफा हो रहा है. मध्य प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल 104 रुपए लीटर तक पहुंच चुका है. राजस्थान में भी कई शहरों में पेट्रोल के दाम में तेजी आई है, जिसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. सीएम गहलोत ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि कोरोना महामारी के दौर में केंद्र सरकार लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है.

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिये पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम पर एक्साइज ड्यूटी कम कर रही है, जिससे राज्यों को हिस्सा मिलता था. वहीं, स्पेशल एक्साइज ड्यूटी और एडिशनल एक्साइज ड्यूटी लगाकर अपनी जेब भर रही है. सीएम गहलोत ने कहा कि कोरोनाकाल में आम आदमी अपनी आमदनी कम होने से परेशान है, वहीं केंद्र की मोदी सरकार महंगाई से उसकी मुश्किलें और बढ़ा रही है.

सीएम अशोक गहलोत का ट्वीट.


सीएम गहलोत ने अपने ट्वीट के जरिये कहा कि पेट्रोल-डीजल पर मिलने वाले टैक्स से ही केंद्र सरकार की एक तिहाई कमाई हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे समय में जबकि आम लोगों को महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद थी, केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर अतिरिक्त टैक्स लगाकर लोगों की परेशानी बढ़ा दी. इस साल के बजट में नया टैक्स लगाने से ट्रांसपोर्टेशन चार्ज बढ़ गए, जिससे ईंधन के दाम में इजाफा हुआ है. यही वजह है कि इससे दूसरी चीजों के दाम भी बढ़ गए हैं और लोग महंगाई से परेशान हो रहे हैं.

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।