Skip to main content

बड़ी खबर: 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को लगेगी कोरोना की वैक्सीन

बीकानेर बुलेटिन




कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मोदी सरकार ने आज बड़ा फैसला लिया है. इसके मुताबिक, एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी. 


बता दें कि सभी को कोरोना वैक्सीन दिए जाने की मांग उठ रही थी. इस बीच मोदी सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन दिए जाने का फैसला लिया है. इससे पहले 45 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ही प्रमुख डॉक्टरों के साथ बैठक में कहा कि विड-19 से लड़ाई में टीकाकरण सबसे बड़ा हथियार है. उन्होंने डॉक्टरों से अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा. पीएम ने कहा कि महत्वपूर्ण बात है कि लोग घबराएं नहीं.


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 92 दिन में टीके की 12 करोड़ खुराकें लगाई गई है. मंत्रालय ने कहा कि कुल 12,26,22,590 खुराकें लगाई गईं. लाभार्थियों में स्वास्थ्य क्षेत्र के 91,28,146 कर्मी शामिल हैं जिन्हें टीके की पहली खुराक दी गई और 57,08,223 वे स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं जिन्हें दूसरी खुराक दी गई.


बता दें कि देश में इस समय भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वोविशील्ड लोगों को दी जा रही है. हाल ही में सरकार ने रूस की स्पूतनिक वैक्सीन को मंजूरी दी है.

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

इस वक्त की बड़ी खबर: महावीर रांका अपने समर्थकों के साथ हुए गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन भाजपा नेता महावीर रांका के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने चल रहे धरने के दौरान आज विशाल जनाक्रोश प्रदर्शन के तहत कलेक्ट्रेट कार्यालय के घेराव का आयोजन रखा गया था इस दौरान भाजपा नेता महावीर रांका अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। कलेक्ट्रेट कार्यालय के आगे प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को वहां मौजूद पुलिस जाब्ते ने गिरफ्तार कर लिया। महावीर रांका और उनके समर्थकों को वहां मौजूद पुलिस की बसों में भरकर वहां से गिरफ्तार कर ले जाया गया। गिरफ्तारी से पहले प्रदर्शनकारी लगाता सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे वही दूसरी तरफ प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। रांका के नेतृत्व में रैली के रूप में केईएम रोड, हनुमान मंदिर से होते हुए लंबी रैली  जिला कलक्ट्रेट पहुंची। अब आमरण अनशन पर जितेन्द्रसिंह भाटी, देहात भाजपा अध्यक्ष जसराज सींवर, भाजपा ओबीसी मोर्चा मंत्री आनन्द सोनी, धन्नाराम जाट एवं महेन्द्र बिश्नोई डटे हुए हैं।