Skip to main content

बीकानेर रेलवे स्टेशन पर संपर्क क्रांति ट्रैन पर विरोध प्रदर्शन,1 जनवरी से 15 जनवरी तक संघन अभियान पखवाड़ा

 


बीकानेर@ ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फेडरेशन के आह्वान पर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के निदेशानुसार पूरे देश मे 1 जनवरी से 15 जनवरी तक संघन अभियान पखवाड़ा बनाया जा रहा है इसी क्रम मे आज बीकानेर रेलवे स्टेशन पर संपर्क क्रांति ट्रैन पर कॉम बृजेश ओझा शाखा सचिव बीकानेर एवं कॉम गणेश वसिष्ठ शाखा सचिव लालगढ़ के नेतृत्व मे विरोध प्रदर्शन हुए इस प्रदर्शन मे

OPS(पुरानी पेंशन ) को चालू करने ,NPS( न्यू पेंशन स्कीम) को बंद करने, DA को पुनः बहाली करने, रात्रि भते की सीलिंग को हटाने ,रेलों का संचालन नियमित करने ,रेल निजीकरण पर रोक लगते हुए आउट शोसिंग बंद करने आदि जवलनशील मुदो पर एवं सरकार की मज़दूर ओर श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ पुर जोर विरुद्ध किया

 कर्मचारी मे नई पेंशन को बंद करने और ओल्ड पेंशन चालू करवाने की मांग के लेकर भारी रोष है इस प्रदर्शन को संबोधित करते हुए बीकानेर ब्रांच के सचिव बृजेश ओझा ने सरकार के नियनित रेल सेवा नही चालू करने को लेकर सरकार को आड़े हाथ लिया उन्होंने कहा देश मे जब सभी परिवाहन साधन को सरकार ने चालू कर रखा है तो रेल सेवा को क्या नही जो कि देश के लिए अति आवश्यक है ।

कॉम गणेश वशिष्ठ शाखा सचिव लालगढ ने संबोधित करते हुए कहा सरकार OPS (पुरानी पेंशन स्कीम ) को जल्द से जल्द बहाल करे NPS को बंद करें इस मे कर्मचारियो का कोई भविष्य नही इसे जल्द बंद करें और स्पेशल ट्रेनों को बंद कर सुचारू ओर नियमित रेल संचालन करें।

इस प्रदर्शन मे कॉम आंनद मोहन, नवरत्न शर्मा,मोहम्मद सलीम क़ुरैशी, सोंनु कुमार, रामहँस मीना, निरंजन आर्य, जितेंद्र नरुका, मोहम्मद उमर, नवीन, पवन कुमार बीकानेर, किशनलाल, मनीष, राजेन्द्र चंदेला, मुकेश गहलोत,हरि , पवन ,दींन दयाल ,देवेंद्र ,सतवीर, राकेश,सोहन लाल,ओर बहुत से साथी मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।