Skip to main content

रात 8 बजे के बाद यदि अनावश्यक रूप से कोई व्यक्ति घूमता हुआ पाया जाए तो चालान काटें

 




बीकानेर, 14 दिसम्बर। जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए  सभी सम्बंधित एंजेसियां ग्रामीण क्षेत्र में विशेष फोकस करें। ग्रामीण क्षेत्र सहित उन क्षेत्रों में जहां अधिक संख्या में  मरीज मिल रहे हैं वहां सैंपल संख्या बढ़ाई जाए।

जिला कलक्टर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। मेहता ने कहा कि वर्तमान में जिले में 20 के आसपास पाॅजिटीव आ रहे हैं। शादियों के सीजन के बीच पुलिस, प्रशासन और मेडिकल कार्मिकों के समन्वित प्रयासों से यह संभव हो सका है। आने वाले समय में भी स्थिति नियंत्रण में रहे इसके लिए सैंपल संख्या अधिक से अधिक हो।

जहां से भी पाॅजिटीव मरीज मिल रहे हैं वहां ज्यादा से ज्यादा सैंपल लिए जाएं और स्क्रीनिंग करते हुए पाॅजिटीव को आइसोलेट करें। मेहता ने कहा कि सर्दी के मौसम को देखते हुए खांसी, जुकाम वाले मरीजों की भी सैंपलिंग हो। जिला कलक्टर ने कहा कि बीकानेर में वर्तमान में प्रदेशभर में न्यूनतम एक्टिव केस और पाॅजिटिविटी दर है। इसे बनाए रखें।

समस्त स्वास्थ्य सेवाएं हो सामान्य
जिला कलक्टर ने कहा कि समस्त स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से बहाल रहें। कम जरूरी सर्जरी जो रूकी थीं उन्हें तुरंत प्रभाव से बहाल करें। वर्तमान में कौन कौन सी सेवाएं चालू कर दी गई हैं इसकी रिपोर्ट भेंजे।  आमजन को सामान्य बीमारियों के इलाज में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

मेहता ने कहा कि वेक्सीन भंडारण के लिए पहले से समस्त तैयारियां कर लें। उन्होंने इस सम्बंध में तैयारी के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने शादियों के सीजन के दौरान भी कोरोना संक्रमण नियंत्रित रखने के लिए एरिया मजिस्ट्रेट और पुलिस की सराहना की।

जिला कलेक्टर ने कहा कि जब तक वैक्सीन ना आए, हम सभी को मुस्तैद रहना होगा तथा पॉजिटिव की संख्या कम आने के बावजूद भविष्य की स्थितियों के लिए स्वयं को तैयार रखना होगा। उन्होंने कहा कि यदि मरीजों की संख्या बढ़ती हुई दिखे तो माइक्रो कंटेनमेंट जोन भी उसी अनुपात में बढ़ाएं। पुलिस नाइट कर्फ्यू के दौरान सख्ती रखें और रात 8 बजे के बाद यदि अनावश्यक रूप से कोई व्यक्ति घूमता हुआ पाया जाए तो चालान काटें।  

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ए एच गौरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर)  सुनीता चैधरी , प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ एसएस राठौड़, पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ परमेंद्र सिरोही, सीएमएचओ डॉ बीएल मीना सहित संबंधित एरिया मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।