ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पटरियों के पास खड़ी मिली बाइक
बीकानेर बुलेटिन
बीकानेर। नौजवान युवक की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। घटना श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के कितासर बिदावतान की है। जहां 30 वर्षीय युवक गजानंद पुत्र महावीर प्रसाद निवासी कितासर बिदावतान की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक बाइक लेकर शीतल नगर के पास रेल पटरियों तक पहुंचा। युवक ने यहां बाइक को खड़ा किया। दिल्ली बीकानेर ट्रेन के सामने आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे।
Labels: #बीकानेर


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home