बीकानेर बुलेटिन
बीकानेर । बीछवाल और बज्जू थाना इलाके में दो हथियार सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल, दो देशी कट्टे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। एएसपी सिटी हरिशंकर यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बीछवाल और बज्जू इलाके में संदिग्ध बदमाश देशी कट्टे और पिस्टल के साथ घूम रहे हैं।
इस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बज्जू थाना इलाके के मोडायत निवासी बजरंग लाल पुत्र दयाराम विश्नोई और रणजीतपुरा निवासी धर्माराम पुत्र गणेशराम जाट को गिरफ्तार कर लिया। इनमें बजरंग विश्नोई को बज्जू थाना पुलिस और धर्माराम पुत्र गणेशराम जाट को बीछवाल पुलिस ने गिरफ्तार किया। एएसपी सिटी हरिशंकर यादव ने बताया कि जरिये मुखबिर सूचना मिली थी कि कई संदिग्ध युवक बाहर से हथियारों की खेप लाकर बीकानेर के आपराधिक जगत में सप्लाई कर रहे हैं।
इसके बाद पुलिस ने संदिग्धों और उनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निगरानी बढ़ा दी। इसके लिये साइबर सैल की टीम को विशेष जिम्मा सौंपा गया। एएसपी सिटी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत के दर्ज कर इनके नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।
Labels: #बीकानेर
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home