बीकानेर बुलेटिन
शुद्ध के लिए युद्ध: लूणकरणसर व नापासर में दूध व दूध से बने पदार्थो के लिए सैम्पल
बीकानेर, 11 जनवरी। आमजन को शु़द्ध व ताजा खाद्य वस्तुएं उपलब्ध हो, इसके लिए लगातार कार्रवाई जारी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा आयुक्त पुखराज सेन के निर्देशानुसार दूध व दूध से बने पदार्थो को लेकर तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि दूध व दूध से बने पदार्थो की बड़ी डेयरियों का निरीक्षण कर सैम्पल लेकर जांच की जा रही है। मंगलवार को विभाग के एफएसओ भानुप्रताप सिंह, सुरेन्द्र कुमार व श्रवण वर्मा ने लूणकरणसर व मोखमपुरा क्षेत्र से एक घी, एक मावा व एक मीठा मावा के सैंपल भरे जबकि बुधवार को नापासर की मदर डेयरी चिलिंग प्लांट सहित बड़ी डेरियों से उपयोग किए जा रहे 3 दूध व एक घी के सैम्पल लिए। सभी सैम्पल जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजे गए है। डॉ पंवार ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट संबंधी पुख्ता सूचना देने वाले मुखबिर के लिए राज्य सरकार द्वारा ₹51000 इनाम का प्रावधान कर रखा है।
Labels: #बीकानेर
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home