बीकानेर बुलेटिन
नोखा में विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त खा लिया। तबियत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने नोखा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे बीकानेर के लिए रेफर कर दिया।
एसआई सौभाग्य सिंह ने बताया कि मामला वार्ड 40 का है। लालूजी की खेड़ी में रहने वाली संतोष (20) पत्नी अशोक नाई अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती है। विषाक्त खाने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल परिजन घटना से संबंधित किसी बात से इनकार कर रहे हैं। ऐसे में महिला के बयानों के बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
पड़ोसियों ने बताया कि घरेलू झगड़े के चले सुसाइड का प्रयास किया है। घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्य बीकानेर शादी में गए हुए थे। पता चलने पर परिजनों को मामले की जानकारी दी गई।
Labels: #बीकानेर
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home