बीकानेर बुलेटिन
बीकानेर। पानी में डूबन से मासूम बच्चे और विवाहिता की मौत हो जाने की दो अलग-अलग खबरें सामने आयी है। घटना बज्जू ओर खाजूवाला क्षेत्र की है। जहां पर खाजूवाला के 12 केएलडी में पानी में डूबने से बच्चे की मौत हो गयी। इस सम्बंध में मृतक के पिता पलविन्द्र सिंह ने मर्ग दर्ज करवाायी है।
प्रार्थी ने बताया कि उसका बच्चा वंशदीप खेल रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और खाले के पानी में डूब गया और मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार बच्चे की उम्र महज एक साल थी। वहीं बज्जू क्षेत्र में विवाहिता की मौत हो गयी। इस सम्बंध में मृतका के पिता मोहम्मद खां ने मर्ग दर्ज करवायी है।प्रार्थी ने बताया कि उसकी विवाहिता बेटी मंगो का पैर फिसलने से कुण्ड में गिर गयी और मौत हो गयी। पुलिस ने दोनो प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Labels: #बीकानेर
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home