Monday, August 29, 2022

सोने-चांदी के आभूषण सहित नकदी चोरी

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। जिले में चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही है। अज्ञात चोर कभी घरों को तो कभी वाहनों को अपना निशाना बना रहे है। नयाशहर थाना इलाके के बंगलानगर में चोरी की वारदात होना सामने आई है। जहां चोर सोने-चांदी के आभूषण सहित नकदी चोरी कर ले गए। चोरी की यह वारदात 26 अगस्त की रात को जालुराम जी की खेड़ी में हुई। इस संबंध में हेतराम पुत्र कुंभाराम ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। जिसकी जांच एएसआई कालूराम कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार हेतराम ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके मकान जालुराम की खेड़ी बंगलानगर से 26 अगस्त की रात को करीब एक बजे से पांच बजे के बीच कोई अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और सोने-चांदी के आभूषण व 74 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home