Tuesday, July 26, 2022

घर से सोने चांदी के जेवरात के साथ ही नगद रुपए चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन




शहर में लगातार बढ़ रही चोरियां और नकबजनी के बीच एक सफलता नयाशहर पुलिस को लगी है। मुरलीधर व्यास कॉलोनी में पिछले दिनों हुई एक चोरी के अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी हुए सामान की बरामदगी भी हो गई है। कलक्टरी में नियुक्त मनोज कुमार व्यास के मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित मकान में पिछले दिनों चोरी हो गई थी। मनोज के घर से सोने चांदी के जेवरात के साथ ही नगद रुपए भी चोर ले गए। 21 जुलाई को हुई इस चोरी के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। इसमें एक युवक की पहचान हुई, जिसकी तलाश की गई। पुलिस ने सुमित स्वामी s/oमहेश कुमार स्वामी को गिरफ्तार किया है। वो नत्थूसर बास में ओमजी की चक्की के पास रहता है। पुलिस ने उसके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात भी जब्त कर लिए हैं। पुलिस ने इस मामले में तकनीकी सहयोग लिया। चोरी करने वाले युवक की पहचान करने के बाद लगातार उसकी रैकी गई। पता लगाया गया कि वो कहां-कहां गया था। चोरी किया माल बेचने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया।मनोज व्यास ने कुछ दिन पहले ही अपने नए मकान में प्रवेश किया था। मकान बनाने के बाद यहीं रहते थे लेकिन पारिवारिक कारणों से बाहर गए हुए थे, तो पीछे से चोर ने हाथ साफ कर लिया।

कल्ला के घर चोरी का सुराग नहीं

उधर, शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला के भतीजे नरेंद्र कल्ला के घर हुई चोरी का सुराग अब तक नहीं लगा है। शहर के बीच स्थित इस मकान से लाखों रुपए का सामान चोरी हो गया था। पुलिस को एक व्यक्ति पर शक भी हुआ लेकिन पुख्ता सबूत के अभाव में कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।



Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home