हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम
बीकानेर बुलेटिन
दरअसल, खाजूवाला में दो सौतेले भाईयों के बीच सोमवार की रात झगड़े में एक भाई का साला अमीर खान घायल हो गया था, जिसका इलाज ट्रोमा सेंटर में चल रहा था। उसकी मंगलवार देर रात मौत हो गई। अब इस मामले में हत्या की धारा जोड़ते हुए पुलिस नए सिरे से जांच करेगी।
दरअसल, दो जुलाई को सियासर चौगान के 7 SSM में जमीन विवाद को लेकर दो भाईयों में झगड़ा हो गया था। इस दौरान गफूर खान और अमीर खान दोनों गंभीर घायल हो गए। अमीर खान के शरीर पर में धारदार हथियार से हमला किया। जिससे वो गंभीर घायल हो गया। गफूर और अमीर खान साले-बहनोई हैं। अमीर अपने बहनोई गफूर के पास गया हुआ था, जहां गफूर का अपने भाई के साथ झगड़ा हो गया। इस दौरान अमीर भी वहां झगड़ा निपटाने में लगा था, लेकिन इस दौरान हमले में अमीर घायल हो गया। खाजूवाला पुलिस थाने में अपहरण व 12 बोर की बंदूक से फायर का मामला दर्ज है। प्रकरण में दस लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर करवाई गई है। पुलिस ने 3 महिलाओं व 1 पुरुष सहित कुल 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ अंजुम कायल और थानाधिकारी अरविन्द सिंह ने मौके पर पहुंचकर उसी समय गिरफ्तारी व दबिश शुरू कर दी थी।
जग्गासर का है मृतक अमीर
मृतक अमीर घायल गफूर खान का साला है जो जग्गासर का रहने वाला है। घटनास्थल 7 SSM सियासर चौगान में बहन से मिलने गया था। दरअसल, ईद पर बहन घर नहीं आई तो वो मिलने चला गया। यहां हमला होने पर घायल हो गया।
दो भाईयों का झगड़ा
दरअसल, गफूर खान खाजूवाला में ही रहने वाले शबीर खां व रुस्तम खां का सौतेले भाई हैं। इनके बीच जमीन को लेकर विवाद था। गफूर खान का भाइयों से जमीन का विवाद चल रहा था। इसी दौरान जमीन के बंटवारे को लेकर लाठियों डंडो और बर्छियों से हमला किया गया। गोलीबारी भी की गई।
Labels: #बीकानेर


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home