बीकानेर बुलेटिन
दिल्ली: एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के कैंडिडेट यशवंत सिन्हा के खिलाफ बड़ी जीत हासिल कर ली है, मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति निर्वाचित हो गई है. अभी एक राउंड वोटों की गिनती बची है, लेकिन यह सिर्फ औपचारिकता मात्र है.
तीसरे दौर की मतगणना की बात करें तो द्रौपदी मुर्मू ने भारी वोटों से यह जीत हासिल कि है, द्रौपदी मुर्मू को 2161 वोट मिले जिनका मूल्य 5,77,777 है. तो वहीं यशवंत सिन्हा को 1058 वोट मिले जिनकी मूल्य 2,61,062 वोट है.द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू को मिलकर बधाई दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यशवंत सिन्हा, ममता बनर्जी, नवीन पटनायक, पुष्कर सिंह धामी समेत कई राजनीतिक हस्तियां बधाई दे चुके हैं।
Labels: दिल्ली
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home