Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक
Wednesday, June 9, 2021
बीकानेर:महापौर ने ली शहरी पथ विक्रेताओं की सुध,ठेला रेहड़ी वालों का हुआ टीकाकरण
बीकानेर बुलेटिन
बाजार अनलॉक होने के बाद खरीददारों की भीड़ से कोरोना संक्रमण के पुनः फैलने का खतरा बन गया है। ऐसे में महापौर सुशीला कंवर ने स्वतः संज्ञान लेते हुए निर्देश देकर शहर के सभी फुटकर पथ विक्रेता ठेला रेहड़ी वालों के टीकाकरण हेतु विशेष टीकाकरण कैंप लगाने की व्यवस्था की गई है। रतन बिहारी पार्क के पास मोहता भवन में आयोजित इस टीकाकरण कैंप में आज 250 के लक्ष्य के साथ टीकाकरण प्रारंभ हुआ। महापौर तथा उपायुक्त पंकज शर्मा ने भी टीकाकरण स्थल पर पहुंच कर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
महापौर ने बताया की निगम शहरी पथ विक्रेताओं के लिए हमेशा संवेदनशील रहा है ।आमजन सब्जी या अन्य फुटकर सामान खरीदने के लिए इनसे संपर्क में आते हैं ऐसे में सभी के स्वास्थ्य दृष्टिकोण से यह आवश्यक था की सभी पथ विक्रेताओं का टीकाकरण हो। डे एनयूएलएम द्वारा आज यह शिविर लगवाया गया है हमारी कोशिश रहेगी कि हम शत प्रतिशत पथ विक्रेताओं का टीकाकरण करवा सकें।
डे एनयूएलएम प्रबंधक बृजकिशोर राणा तथा नीलू भाटी ने जानकारी देते हुए कहा की लगभग 4900 पथ विक्रेता शहर में कार्य कर रहे हैं । लगातार फोन तथा अन्य संचार माध्यम से सभी पथ विक्रेताओं से बात कर टीकाकरण से वंचित पथ विक्रेताओं का टीकाकरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। महापौर एवं आयुक्त महोदय के निर्देशन में आगामी दिनों में शत प्रतिशत पथ विक्रेताओं का टीकाकरण किया जाएगा।
इस दौरान डे एनयूएलएम सामुदायिक संगठक पंकज पीपलवा,राकेश छींपा,मणिशंकर हर्ष,शरद किराड़ू,मंगतूराम मीणा,महेश तंवर,संतोष शर्मा, पथ विक्रेता यूनियन से मुरलीधर सरवटे, इनायत अली तथा मोहीनुद्दीन चौहान मौजूद रहे।
India First News देश और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर का विश्वसनीय मंच है। यहां आपको बीकानेर, राजस्थान तथा देशभर की ताजा क्राइम, पुलिस, प्रशासन, न्यायालय, राजनीति, सामाजिक और जनहित से जुड़ी खबरें सबसे पहले और तथ्यात्मक रूप में उपलब्ध कराई जाती हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, सरकारी योजनाएं, स्थानीय मुद्दे, विशेष रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव खबरें और जनसमस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है। इसके अलावा शिक्षा, खेल, मनोरंजन, व्यापार, तकनीक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें भी समय-समय पर प्रकाशित की जाती हैं। बीकानेर, राजस्थान और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर से जुड़े रहने के लिए India First News के साथ बने रहें।
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home