बीकानेर बुलेटिन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अल्का मूंदड़ा ने जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की अनुशंसा पर पार्षद श्रीमती सुमन छाजेड को शहर भाजपा महिला मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत किया है।
नगर निगम वार्ड नम्बर 47 से भाजपा पार्षद और सक्रिय सामाजिक-राजनैतिक कार्यकर्ता श्रीमती सुमन छाजेड के महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ.सत्यप्रकाश आचार्य, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, नरेश नायक, जिला कोषाध्यक्ष शिवरतन अग्रवाल, जिला मंत्री अरुण जैन, जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य, कौशल शर्मा, असद रजा भाटी, इंद्रा व्यास, मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा,अजय खत्री, विनोद करोल, नरसिंह सेवग,मुकेश ओझा,चंद्रप्रकाश गहलोत, कमल आचार्य, दिनेश महात्मा इत्यादि पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
Labels: #बीकानेर
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home