Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक
Saturday, June 12, 2021
बच्चों के बीच पहुंचे जिला कलक्टर, मन लगाकर पढ़ने की दी सीख,बेहद खुश नजर आए बच्चे भी
बीकानेर बुलेटिन
बीकानेर, 12 जून। जिला कलक्टर नमित मेहता शनिवार को बालिका गृह पहुंचे तथा बच्चों के बीच लगभग एक घंटे बैठकर खूब बातें की। उन्होंने बच्चों की आवश्यकताओं के बारे में जाना तथा कहा कि उन्हें किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। बच्चे मन लगाकर पढ़े और अपने सपनों को साकार करें। वहीं जिला कलक्टर को अपने बीच पाकर बच्चे भी बेहद खुश नजर आए।
बाल गृह में रहने वाले बच्चे ने जिला कलक्टर से बातचीत के दौरान बताया कि उसने सेंसर युक्त हैण्ड-फ्री सेनेटाइजर मशीन बनाई है। वह अच्छा नृत्य कर सकता है तथा योग-प्राणायाम में भी पारंगत है। वह बड़ा होकर सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहता है। उसने जिला कलक्टर से इसकी प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली, तो उसकी जिज्ञासा देखकर मेहता ने अभिभूत हुए तथा उसे हरसंभव मदद का विश्वास दिलाया।
बालिका गृह में रहने वाली एक बच्ची ने स्वयं के द्वारा बनाई गई पेंटिग्स जिला कलक्टर को दिखाई। एक पेेंटिंग पर अंग्रेजी में लिखे हुए ‘कोटेशन’ के संबंध में जिला कलक्टर ने बच्चों से सवाल पूछा और इसकी व्याख्या करते हुए इसका अर्थ भी समझाया। कुछ बालिकाओं ने नृत्य और संगीत सीखने की इच्छा जताई, तो जिला कलक्टर ने कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होने के बाद डांस टीचर की व्यवस्था करने को कहा। वहीं एक बालिका ने अंग्रेजी अखबार और मैगजीन उपलब्ध करवाने को कहा, तो मेहता ने शीघ्र ही यह व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया।
जिला कलक्टर ने बच्चों की पढ़ाई तथा कोरोना संक्रमण के दौर में उनकी दिनचर्या के बारे में जाना। बच्चों से मनोरंजन एवं खेल गतिविधियों के बारे में पूछा। केन्द्र की व्यवस्थाओं के बारे में जाना तथा कहा कि बच्चों से मिलने नियमित रूप से आएंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों को नियमानुसार सभी सुविधाएं मिलें। वरिष्ठ अधिकारी इन व्यवस्थाओं पर नियमित नजर बनाए रखें। इस केन्द्र को ‘माॅडल’ के रूप में विकसित किया जाए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल. डी. पंवार, सहायक निदेशक (बाल अधिकारिता) कविता स्वामी तथा किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य अरविंद सिंह सैंगर मौजूद रहे।
India First News देश और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर का विश्वसनीय मंच है। यहां आपको बीकानेर, राजस्थान तथा देशभर की ताजा क्राइम, पुलिस, प्रशासन, न्यायालय, राजनीति, सामाजिक और जनहित से जुड़ी खबरें सबसे पहले और तथ्यात्मक रूप में उपलब्ध कराई जाती हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, सरकारी योजनाएं, स्थानीय मुद्दे, विशेष रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव खबरें और जनसमस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है। इसके अलावा शिक्षा, खेल, मनोरंजन, व्यापार, तकनीक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें भी समय-समय पर प्रकाशित की जाती हैं। बीकानेर, राजस्थान और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर से जुड़े रहने के लिए India First News के साथ बने रहें।
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home