Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक
Wednesday, June 2, 2021
गंगाशहर:मोडीफाइड लॉकडाउन की शत-प्रतिशत पालना मे खुला गंगाशहर बाजार,देखे विडियो
बीकानेर बुलेटिन
बीकानेर न्यूज़:- 02 जून त्रिस्तरीय जन अनुशासन माॅडिफाइड लाॅकडाउन गाइडलाइन की अनुपालना मैं गंगा शहर के लगभग सभी प्रतिष्ठान सुबह 6:00 बजे खुले और 11:00 बजे गाइड लाइन के अनुसार बाजार बंद हो गया !
बाजार खुलने से चारों तरफ चहल पहल चालू हुई और व्यापारियों के चेहरे पर हल्की मुस्कान भी नजर आई इसके साथ ही व्यापारी मायूस दिखे 7:00 बजे दुकान खोली साफ सफाई की और भगवान के अगरबत्ती की तब तक 11:00 बज गये ग्राहकी का माहौल कुछ भी नहीं बना।
अनुमत गतिविधियों में गंगाशहर पुलिस अधिकारी राणी दान उज्जवल सीआई वह उनकी टीम व ट्रैफिक पुलिस कर्मी मुस्तैदी से अपने-अपने क्षेत्रों मे ड्यूटी करते नजर आए।
गंगाशहर क्षेत्रों में ‘नो मास्क नो मूवमेंट’ की सख्ती से पालना करवाई गई। बिना मास्क व कोई बिगर कार्य से बाजार में घूमने वालों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही थी और समझाईस करके घर भेज रहे थे।
दुकानों में सोशल डिसटेंसिंग की पालना हो तथा कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का विशेष ध्यान रखा जाए। यदि व्यापक स्तर पर प्रोटोकाॅल का उल्लंघन होता है, तो बाजार सात दिनों के लिए पूर्णतया बंद किया जाने का आदेश भी सरकार ने जारी कर रखा है। हमारे कैमरा पर्सन शिव शंकर पंचारिया ने पूरे गंगाशहर का वीडियो साझा किया।
गाइडलाइन की अनुपालना करवाने में प्रशासन की तरफ से किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती गई। प्रातः 11 बजे तक अनुमत श्रेणी की सभी दुकानें बंद हो गई।
India First News देश और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर का विश्वसनीय मंच है। यहां आपको बीकानेर, राजस्थान तथा देशभर की ताजा क्राइम, पुलिस, प्रशासन, न्यायालय, राजनीति, सामाजिक और जनहित से जुड़ी खबरें सबसे पहले और तथ्यात्मक रूप में उपलब्ध कराई जाती हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, सरकारी योजनाएं, स्थानीय मुद्दे, विशेष रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव खबरें और जनसमस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है। इसके अलावा शिक्षा, खेल, मनोरंजन, व्यापार, तकनीक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें भी समय-समय पर प्रकाशित की जाती हैं। बीकानेर, राजस्थान और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर से जुड़े रहने के लिए India First News के साथ बने रहें।
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home