Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक
Sunday, May 2, 2021
एडीएम सिटी के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों का सिटी राउंड..देखे वीडियो
बीकानेर बुलेटिन
बीकानेर, 2 मई। वीकेंड कर्फ्यू और जन अनुशासन पखवाड़े के तहत जारी गाइडलाइन की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए रविवार शाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सिटी राउंड लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारी, एरिया मजिस्ट्रेट,ज्वाइंट एनफोर्समेंट टीम के सदस्यों के अलावा मोटरसाइकिल सवार पुलिसकर्मी साथ रहे। कलेक्ट्रेट से होते हुए अधिकारियों का यह काफिला शार्दुल सिंह सर्किल, केइएम रोड, कोटगेट, दाऊजी रोड सोनगिरी कुआं, जस्सूसर गेट, नत्थूसर गेट, शीतला गेट, मोहता सराय, गंगाशहर, गोगागेट, रानी बाजार आदि क्षेत्रों से गुजरा।
वहीं गंगाशहर क्षेत्र में इन अधिकारियों ने पैदल चलकर स्थिति की समीक्षा की तथा कोविड एडवाइजरी की शत-प्रतिशत पालना की हिदायत दी। शर्मा ने बताया कि सोमवार से महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा प्रारंभ हो रहा है। प्रत्येक व्यक्ति इसकी गंभीरता समझे और बेवजह घरों से बाहर ना निकले। उन्होंने अनुमत श्रेणी के लोगों को जरुरी होने पर बाहर निकलने की स्थिति में मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग रखने जैसे उपाय अपनाने का आह्वान भी किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इन्दोलिया, प्रशिक्षु आईएएस सिद्धार्थ पलानिचामी, उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा, कन्हैयालाल सोनगरा सहित अन्य अधिकारी साथ रहे।
India First News देश और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर का विश्वसनीय मंच है। यहां आपको बीकानेर, राजस्थान तथा देशभर की ताजा क्राइम, पुलिस, प्रशासन, न्यायालय, राजनीति, सामाजिक और जनहित से जुड़ी खबरें सबसे पहले और तथ्यात्मक रूप में उपलब्ध कराई जाती हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, सरकारी योजनाएं, स्थानीय मुद्दे, विशेष रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव खबरें और जनसमस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है। इसके अलावा शिक्षा, खेल, मनोरंजन, व्यापार, तकनीक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें भी समय-समय पर प्रकाशित की जाती हैं। बीकानेर, राजस्थान और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर से जुड़े रहने के लिए India First News के साथ बने रहें।
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home