Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक
Sunday, March 21, 2021
वीर शहीदों की याद में 23 मार्च शहीद दिवस पर सर्वसमाज विशाल रक्तदान शिविर
बीकानेर बुलेटिन
बीकानेर-वैश्विक महामारी कोरोना की शुरुआत में एक तरफ जहां लोगों को घरों में बन्द कर दिया गया था, दुनिया मानो थम सी गयी थी, यह वो दौर था जब दुनिया के तमाम रक्तकोषों को खून की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा था! उस वक़्त वजूद में आई "फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसायटी, बीकानेर ®"
जिसके मेम्बर्स व रक्तदाताओं ने खुद की परवाह न करते हुए घरों से बाहर निकलकर शुरू की जरूरतमंद इंसानों और इंसानियत के लिए रक्तदान व राशन किट वितरण सेवा!
संस्था के मेहनतकश मेम्बरों और रक्तदाताओं की हिम्मत से आज करीब एक साल बाद भी रक्तदान का सिलसिला 476 रक्तदान, 26 SDP एवं 22 कोरोना बीमारी से ग्रस्त गम्भीर मरीजों को प्लाज्मा दान के साथ यह सिलसिला बदस्तूर जारी है!
टीम फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसायटी के अध्यक्ष समीर अहमद ( रफ्तार खान ) ने बताया कि आगामी 23 मार्च 2021 को एक बार फिर फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसायटी के तत्वावधान में सर्वसमाज द्वारा शहीद दिवस के उपलक्ष्य में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन स्वर्णकार भवन, रानी बाजार गुरुद्वारे के सामने, बीकानेर में सुबह 09:00 से शाम 05:00 बजे तक आयोजीत किया जाएगा । जिसमे रक्त संग्रह राजकीय ब्लड बैंक पीबीएम हॉस्पिटल द्वारा किया जाएगा।
इसी क्रम में फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन के उपाध्यक्ष अब्दुल क़दीर गौरी ने जानकारी देते हुवे बताया कि हमारी टीम द्वारा बीकानेर शहर के राजनेता, समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों एवं सर्वसमाज के धर्मगुरुओ से रक्तदान शिविर की अपील के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किये जा रहे है जिसमे वो सभी लोग आमजन से अपील कर रहे है कि 23 मार्च शहीद दिवस पर होने वाले रक्तदान शिविर में शहरवासियों द्वारा इंसानियत के लिए अधिक से अधिक मात्रा में रक्तदान कर मरीजों को एक नए जीवन की सौगात दी जाए ।
India First News देश और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर का विश्वसनीय मंच है। यहां आपको बीकानेर, राजस्थान तथा देशभर की ताजा क्राइम, पुलिस, प्रशासन, न्यायालय, राजनीति, सामाजिक और जनहित से जुड़ी खबरें सबसे पहले और तथ्यात्मक रूप में उपलब्ध कराई जाती हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, सरकारी योजनाएं, स्थानीय मुद्दे, विशेष रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव खबरें और जनसमस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है। इसके अलावा शिक्षा, खेल, मनोरंजन, व्यापार, तकनीक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें भी समय-समय पर प्रकाशित की जाती हैं। बीकानेर, राजस्थान और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर से जुड़े रहने के लिए India First News के साथ बने रहें।
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home