Skip to main content

डॉ. कल्ला ने कहा कि गांधी ने गीता को पूर्णत आत्मसात् किया

 



गीता मेरी गुरू’ विषय पर आयोजित हुआ टॉक शो
गीता ज्ञान, भक्ति और कर्म की त्रिवेणी हैं  
- कला एवं संस्कृति मन्त्री
     
जयपुर 25 दिसम्बर । श्रीमद्भगवद्गीता में अर्जुन को माध्यम बनाकर ईश्वर ने दुनिया को सन्देश दिया हैं । यही कारण है कि गीता धर्म, पंथ, वर्ग, देश और काल की सीमा से परे है और वैश्विक ग्रन्थ के रूप में मान्य एवं अनुकरणीय है। गीता ज्ञाश्, भक्ति एवं कर्म की त्रिवेणी है, जो अनन्त काल से मानव जाति के अनसुलझे प्रश्नों को सहजता से सुलझा रही है। यह बात कला एवं संस्कृति मन्त्री डॉ. बी.डी.कल्ला ने गीता जयन्ती पर आज कला एवं संस्कृति विभाग एवं राजस्थान संस्कृत अकादमी, जयपुर द्वारा आयोजित गीता मेरी गुरू विषयक टॉक शो में कही ।
     
राजस्थान संस्कृत अकादमी के निदेशक संजय झाला ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि गीता मेरी गुरू विषयक टॉक शो में अपने उद्गार व्यक्त करते हुए डॉ. कल्ला ने कहा कि गांधी ने गीता को पूर्णत आत्मसात् किया । उन्होने निष्काम, सकाम कर्म के साथ योग को कर्म, कुशलता के साथ भी जोडने और सुख-दुःख में समभाव रहने का आह्वान किया।

प्रकृति के अनुरूप कार्य करे प्रत्येक व्यक्ति ः डॉ. समित शर्मा
      राजस्थान संस्कृत अकादमी के प्रशासक डॉ. समित शर्मा ने स्वागताध्यक्ष के रूप में विषय प्रवर्तन करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को ठीक उसी प्रकार से कर्म संपादित करने चाहिए जिस प्रकार सूर्य, चन्द्रमा और पृथ्वी कर रही है । सूर्य सतत उष्मा और प्रकाश देने, चन्द्रमा शीलता प्रदान करने और पृथ्वी धारण करने का कार्य बिना किसी इच्छा और कामना के कर रही है । ठीक इसी प्रकार व्यक्ति को प्रकृति के अनुसार ही अपना जीवन, अपने कार्य सम्पादित करने चाहिए ।

गीता 5000 वर्ष पुरानी प्राचीन संस्कृति का आधार स्तम्भ ः श्रीमती मुग्धा सिन्हा
      टॉक शो की अध्यक्षता करते हुए कला एवं संस्कृति विभाग की शासन सचिव श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने कहा गीता का वास्तविक अर्थ है, डायलॉग और संवाद । उन्होने गीता को परिभाषित करते हुए कहा कि विषयों का नीरस हो जाना ही मोक्ष है। गीता प्राणी मात्र को जीवन के विभिन्न युद्धों के लिए प्रेरित एवं परिपक्व करती है। उन्होंने अपने कथन की पुष्टि में पार्वती गीता, अनन्त गीता, यथार्थ गीता, पिंगल गीता, अवधूत गीता और राम गीता का भी उल्लेख किया।

कर्म में भाव की शुद्धता आवश्यक ः डॉ. के.के.पाठक
      गीता मेरी गुरू टॉक शो में विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. के.के. पाठक, शासन सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि ज्ञान, भक्ति और कर्म ये मोक्ष प्राप्ति के त्रिविध मार्ग हैं। उन्होने कहा कि कर्म में सर्वथा भाव की शुद्धि आवश्यक है। कर्म के भीतर यदि कामना है तो वह दूषित हो जाता है। उन्होने 49 प्रकार की गीताओं का भी उल्लेख किया । उन्होने कहा कि गीता भारतीय दर्शन की चूडामणि की तरह है । उसके चूडान्त निर्देशन की तरह रही है। इसीलिए यह गुरू ग्रन्थ भी है और गौरव ग्रन्थ भी है।

आइंस्टीन भी पढते थे भगवद्गीता ः पंकज ओझा
    टॉक-शो के वार्ताकार एवं गीताविज्ञ पंकज ओझा ने कहा कि गोखले, तिलक और गांधी के साथ आइंस्टीन जैसे विद्वानों ने भी गीता को अपना गुरू स्वीकार किया। आइंस्टीन कहते थे कि मैं गीता को पढकर अन्य लोक में चला जाता हॅू । उन्होने कहा कि गीता हार्वर्ड, चीन की पीकिंग यूनिवर्सिटी, न्यूजर्सी की स्टेट ग्रान्ट यूनिवर्सिटी, कोलम्बिया सहित विश्व के अनेक विश्वविद्यालयों में पाठ्यक्रम का विषय है। श्री ओझा ने अपने उद्गार में अपने प्रत्येक स्थिति में समभाव-समता में रहने का आह्वान किया।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।

गंगाशहर के शांति बाल निकेतन स्कूल में बुधवार से शुरू होगा आधार कार्ड बनवाने का शिविर

बीकानेर बुलेटिन शांति बाल निकेतन स्कूल में बुधवार से शुरू होगा आधार कार्ड बनवाने का शिविर दो दिनों तक बनवाए जा सकेंगे 5 वर्ष आयु तक के बच्चों के आधार कार्ड आधार कार्ड  में संशोधन करवाने की सुविधा भी रहेगी उपलब्ध बीकानेर। गंगाशहर स्थित शांति बाल निकेतन स्कूल परिसर में बुधवार यानि कल से आधार कार्ड बनवाने और संशोधन करवाने का शिविर आयोजित किया जाएगा। संस्था प्रधान लोकेशकुमार मोदी ने बताया कि दो दिवसीय इस शिविर में 5 वर्ष आयु तक के बच्चों के नए आधार कार्ड बनवाए जा सकेंगे और संशोधन भी कराया जा सकेगा। शिविर का समय सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक का रहेगा। यह शिविर रानीबाजार स्थित श्री ई-मित्रा के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। गौरतलब है कि स्कूल परिसर में इन दिनों टेबल टेनिस प्रशिक्षण भी आयोजित किया जा रहा है। जिसमें दर्जनों बालक-बालिकाएं टेबल टेनिस खेल के गुर प्रशिक्षित खिलाडिय़ों से सीख रहे हैं।