Skip to main content

रानी बाजार में खड़ी बस में लगी आग,सिलेंडर फटने से बस में लगी

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर के रानी बाजार एरिया में होटल के आगे खड़ी एक मिनी बस आग में जलकर राख हो गई। इस बस में सिलेंडर रखे हुए थे, जिसमें देर रात आग लगी। इस बस में कुछ ट्यूरिस्ट पंजाब घूमकर वापस गुजरात लौट रहे थे और रात में बीकानेर के एक होटल में आराम करने के लिए रुके थे। गनीमत रही कि आग के वक्त बस में कोई नहीं था। ऐसे में बस में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित है।

दरअसल, ये मिनी बस गुजरात की है। गुजरात से पंजाब में अमृतसर भ्रमण के बाद वापस गुजरात लौट रहे यात्रियों ने रात्रि विश्राम बीकानेर के रानी बाजार स्थित होटल भारत में करने का निर्णय किया। रात करीब साढ़े दस बजे बस को यहां खड़ा करके ट्यरिस्ट अपने कमरों में चले गए। ड्राइवर भी होटल में सो रहा था। इसी दौरान सुबह चार बजे ड्राइवर को किसी ने उठाया कि बस से धुआं निकल रहा है। ड्राइवर नरेंद्र ने देखा तो अंदर आग लगी हुई। इसी बस में ट्यूरिस्ट की सुविधा के लिए गैस सिलेंडर रखे हुए थे। इन सिलेंडर में भी आग लग गई। तेज धमाकों के साथ आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

राजकोट से आए थे यात्री

गुजरात के राजकोट से भरत भाई और मंजूला बेन अपने परिवार के साथ पंजाब गए थे। वहां अमृतसर में स्वर्ण मंदिर देखने के बाद वापस राजकोट जा रहे थे। बीकानेर पहुंचते-पहुंचते अंधेरा हो गया। ऐसे में रात को यहीं रुक गए। इस मिनी बस में दस से ज्यादा सवारियां है।

बड़ा हादसा टल गया

शुक्र है कि इस बस में आग देर रात लगी। अगर दिन में कहीं पर आग लगती तो सवारियों को बचाना मुश्किल हो जाता। दरअसल, आग बस के नीचे की साइड में लगी। जहां से पहले धुआ और बाद में लपटें आनी शुरू हो गई। डीजल टैंक तक आग जल्दी ही पहुंच गई और पूरी बस को चपेट में ले लिया। अंदर रखे सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली। आग इतनी तेजी से फैली की मौके पर पहुंचे ड्राइवर को सिलेंडर निकालने के लिए वक्त ही नहीं मिला।

खड़ी रहती है अन्य बसें

जिस होटल के पास ये मिनी बस खड़ी थी, वहां एक ट्रेवल एजेंसी भी है। ऐसे में यहां अन्य बसें भी खड़ी रहती है। आग देर रात लगी, ऐसे में कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। सिलेंडर फटने व आग की लपटों से भी बच गए, क्योंकि होटल से करीब तीस फीट दूर सामने की दीवार से सटकर ये बस खड़ी की गई थी। उस दीवार के पास कोई निर्माण कार्य नहीं था।

सामान जलकर राख

बताया जा रहा है कि सुबह वापस राजकोट निकलने के कारण कुछ यात्रियों ने अपना सामान भी वहीं बस में छोड़ दिया था। जो जलकर राख हो गया। कितना सामान था और कितना नुकसान हुआ, इसका आकलन अब तक नहीं हो पाया है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।