Skip to main content

बदलने लगी सरोवर की तस्वीर,ऊर्जा मंत्री भाटी ने किया सफाई कार्य का निरीक्षण

बीकानेर बुलेटिन





ऊर्जा मंत्री भाटी ने कपिल सरोवर के सफाई कार्य का किया निरीक्षण

जल जन्य वनस्पतियां की सफाई निर्धारित समय सीमा हो-भाटी


बीकानेर, 03 अक्टूबर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी सोमवार को कपिल सरोवर तट किनारे पहुंचे तथा 80 बीघा में फैला बिंदु सागर नाम से प्रसिद्ध कपिल सरोवर से जल जन्य वनस्पतियां निकालने के काम का जायजा लिया। डीविडिंग मशीन से अब तक करीब 35 प्रतिशत जल जन्य वनस्पतियांें की सफाई हो चुकी है।
कपिल सरोवर में चल रहे सफाई अभियान का निरीक्षण करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री भाटी ने कहा कि जलजन्य वनस्पतियों से सरोवर की सौन्दर्यता खराब हो रही थी। कपिल सरोवर को जलीय वनस्पति और खरपतवार से मुक्ति मिले, इसके लिए सतत प्रयास किए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि डीएमएफटी मद से इस की सफाई का निर्णय लिया गया था। उन्होंने बताया कि कपिल सरोवर के  सौंदर्यकरण और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

डीविडिंग मशीन में बैठ कर सफाई कार्य लिया जायजा-ऊर्जा मंत्री भाटी ने बताया कि अजमेर से अत्याधुनिक डीविडिंग मशीन मंगवाकर सरोवर की सफाई करवाई जा रही है। उन्होंने डीवीडिंग मशीन में बैठकर सरोवर से निकाली जा रही वनस्पतियां की स्थिति जानी। उन्होंने मशीन चालक से वनस्पतियां को निकालने कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने चालक से मशीन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली और अधिकारियांे को निर्देश दिए सफाई कार्य की निरन्तर मॉनिटरिंग करें। उन्होंने चालक से कहा कि सरोवर की गहराई से जलजन्य वनस्पितियां  निकाली जा सके, उतनी गहराई से उसे निकाले। इसके अलावा उन्होंने कार्य में गति लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्तिक मेले से पहले इसके सफाई कार्य को पूरा करवा लिया जाये, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को साफ सुथरे जल में स्नान का अवसर मिल सके।
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी प्रदीप कुमार चाहर, तहसीलदार मोहर सिंह, अधीक्षण अभियंता डिस्कॉम राजेन्द्र सिंह मीना, झंवर लाल सेठिया, झझु सरपंच घमुराम नायक, खेमाराम मेघवाल, गुरजीत बराड़, मूलचंद पंचारिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।