बीकानेर बुलेटिन
बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र की रामपुरा बस्ती में मंगलवार को दो पक्षों में हुए विवाद के बाद फायरिंग का मामला सामने आया है। इससे एकबारगी क्षेत्र में हड़कंप सा मच गया। छर्रे लगने से दो जनों के चोटें भी आई है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट में हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
घायलों की पहचान मनीष खत्री व आईदान के रूप में हुई। आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौच करते हुए विवाद करने लगे। तभी एक जने ने देशी कटटे से फायर कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।दो आरोपियों को किया गया राउंडअप, पुलिस के अनुसार आपसी रंजिश को लेकर वारदात हुई है।


Comments