Skip to main content

घरों में घुसकर सोने चांदी के जैवर व नगदी चोरी करने की गैंग के चार आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन



दोस्तों को घर बुलाकर नशा करवाना और फिर चोरी के लिए निकलने का अनूठा शौक जोधपुर के कुछ युवकों को लगा हुआ है। ये लोग नशा करके देर रात बीकानेर से जोधपुर के बीच गांवों में पहुंचते और चोरी करके इतनी होशियारी से फरार होते कि किसी को खबर नहीं होती। हालांकि इस बार बीकानेर की साइबर सेल ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पूरी गैंग को ही दबोच लिया है। इस गैंग ने न सिर्फ बीकानेर के बज्जू थाना एरिया में बल्कि कोलायत, बाप, फलौदी, औसिया, लोहावट थाना क्षेत्र में भी चोरी करना स्वीकार किया है। उम्मीद की जा रही है कि इन चारों से लाखों रुपए का माल बरामद हो सकता है। ये चारों पहले से जोधपुर में गिरफ्तार थे, जहां से प्रॉडक्शन वारंट पर इनको बीकानेर के बज्जू थाने लाया गया है।

दरअसल, बज्जू पुलिस ने गौडू गांव के चक 14 जीएमआर में रहने वाले हंसराज बिश्नोई ने रिपोर्ट दी थी कि उसके घर में चोरी हो गई है। चक में रखे दो सूटकेस, जिनमें करीब 20 भरी सोना व 25 भरी भरी चांदी एवं 40 हजार रुपए नगदी चोरी हो गए। इस मामले की छानबीन में पता चला कि चोरी करने वाले जोधपुर एरिया के हैं। उनकी फोन लोकेशन पर भी पुलिस ने काम किया। पुलिस ने जिन चार युवकों पर चोरी का संदेह किया था, वो पहले से जोधपुर पुलिस की हिरासत में थे। ऐसे में जालाराम भील (22 वर्ष) निवासी जेठाणीया तहसील लोहावट पुलिस थाना देचू जिला जोधपुर] दुर्गाराम उर्फ दुर्गेश मेघवाल (21 वर्ष) निवासी डेडासरा पुलिस थाना फलौदी जिला जोधपुर ग्रामीण, प्रेम उर्फ पेमाराम मेघवाल (22 वर्ष) निवासी मलार रोड चौराहा फलौदी पुलिस थाना फलौदी जोधपुर और टीकमचन्द मेघवाल (20 वर्ष) निवासी जाटा बास लोहावट पुलिस थाना लोहावट जिला जोधपुर को प्रॉडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। अब इनसे बज्जू थाने में पूछताछ हो रही है।

ये हुई थी चोरी

इसी साल 19 अप्रैल की रात हंसराज बिश्नोई निवासी चक 14 GMR की ढाणी दो सूटकेस जिनमें करीब 20 भरी सोना चोरी हो गया। इसकी कीमत दस लाख रुपए आंकी गई वहीं 25 भरी भरी चांदी और चालीस हजार रुपए नगद ले गए।

ऐसे पकड़ा पुलिस ने

प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए बज्जू के पुलिस निरीक्षक भूपसिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीमें गठित कर छानबीन की गई। इस दौरान अज्ञात युवकों के आने व आने के रूट चिन्हित करने के लिए भारतामाला हाईवे पर लगने वाले टोल नाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये । सम्पर्ण डाटा तैयार कर मुल्जिमों को गिरफ्तार किया गया। जिन्होने भारतमाला सड़क पर हंसराज बिश्नोई की ढाणी व दो अन्य ढाणियों में चोरी करना स्वीकार किया है। चोरी का माल बाप, फलौदी, लोहावट व जोधपुर के सुनारो को बैचना बताया है।

ऐसे करते थे चोरी

पुलिस छानबीन में सामने आया कि दुर्गेश उर्फ दुर्गाराम व जालाराम भील स्मैक व एमडी का नशा करने के शौकीन है। दुर्गेश उर्फ दुर्गाराम के पास बोलेरा गाडी व जालाराम के पास कैम्पर गाड़ी है, यह दोनों शाम के समय अपने साथियों को अपने पास बुलाते है उन्हे इच्छानुसार नशा करवाते हैं एवं होटलो में खाना खिलाते है। उसके बाद यह लोग रात्री के समय नशे की हालात में अपनी गाड़ी लेकर हाईवे पर निकलते है। हाईवे के नजदीक वाली ढाणी के थोड़ी दूरी पर दुर्गेश व जालाराम गाडी से उतरकर पैदल-पैदल ढाणी में जाकर पहले रैकी करते है, उसके बाद दुर्गेश मकान/ढाणी के अन्दर घुसता है व जालाराम बाहर खडा निगरानी रखता है। इनके बाकी साथी गाडी लेकर सड़क पर धीरे धीरे आगे पीछे चलते रहते है। जैसी ही कोई कीमती सामान मिलता है, उसे उठाकर ढाणी से थोडी दूरी पर लाकर ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व नगदी निकालकर अपने साथियों को मिस कॉल करके बुला लेते है। फिर सभी फरार हो जाते है।

चोरी का माल खरीदता है सुनार

चोरी किये हुए माल को पहले से तयशुदा सुनार को बेच देते है। सुनार उसी समय गहनों को गला कर बट्टी या सिल्ली बना देता है। जो भी पैसे मिलते उसे बराबर हिस्सों में बांट लेते है। अब पुलिस उस सुनार की भी तलाश कर रही है।

यहां हुई चोरियों में शामिल

ये सभी नकबजनी के शातिर अपराधी है जिन्होंने बज्जू, श्रीकोलायत, बाप, फलौदी, औसिया, लोहावट रात के समय चोरी करना स्वीकार किया है। जिनसे अनुसंधान जारी है।


Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।